अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के स्कूलों में कक्षा 12 के वार्षिक परीक्षा परिणाम के बाद अब कक्षा 10 के वार्षिक परिणाम घोषित करने की तैयारी चल रही है। सैकड़ों विद्यार्थियों की नजरें इस परीक्षा परिणाम पर लगी हुई हैं।
ि
वश्वविद्यालय प्रशासन ने महामारी की दूसरी लहर से पहले ही बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन सफलतापूर्वक कर लिया था। इसलिए परीक्षार्थियों के वास्तविक प्रदर्शन के आधार पर ही उनका मूल्यांकन किया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा शुक्रवार को कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम घोषित किया गया था।