साइबर अपराध के प्रति प्रदेश भर में शुरू किए गए जागरूकता अभियान के क्रम में सोमवार को पुलिस लाइन सभागार में शहर के निजी स्कूलों के प्रधानाचार्य व शिक्षकों की गोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान एसपी देहात शुभम पटेल व सीओ द्वितीय मोहसिन खान ने बतौर प्रशिक्षक साइबर अपराधों के संबंध में जागरूक करते हुए टिप्स दिए।
इस दौरान बताया कि किस तरह हमें मोबाइल का प्रयोग कर रहे छात्रों को जागरूक करना है। इस दौरान यह भी बताया गया कि आज से जोन स्तर पर साइबर अपराध के प्रति जागरूकता कैंपेन शुरू होंगे। इस दौरान ऑनलाइन साइबर सत्र में टिप्स दिए जाएंगे, जिनमें कोई भी व्यक्ति शामिल हो सकता है।
-इन विषयों पर हुई चर्चा
- वित्तीय धोखाधड़ी, सोशल मीडिया संबंधित अपराध, महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध अपराध आदि संबंधित विषयों पर चर्चा की गई।
- साइबर अपराध की घटना होने पर तुरंत बैंक द्वारा संबधित फ्रॉड के बारे में जानकारी उपलब्ध कराकर साइबर सेल के माध्यम से शिकायतकर्ता की धनराशि को वापस दिलाने के बारे में चर्चा की गई।
- अंजान नंबर से कॉल आने पर अपने पिन नंबर, ओटीपी, सीवीवी नंबर की जानकारी न दें । किसी भी अंजान लिंक पर क्लिक न करें ।
---
आज से यहां लें साइबर जागरूकता टिप्स
आगरा जोन स्तर पर साइबर पीस फाउंडेशन के साथ संयुक्त रूप से मंगलवार से ऑनलाइन सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। जिनमें जूम एप पर जुड़कर और यू-ट्यूब पर लाइव उपलब्ध होंगे। सभी सेशन नि:शुल्क हैं जो शाम 4 बजे से 5 बजे तक होंगे।