फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में प्रीमियम पेट्रोल 100 रुपये के पार, डीजल 90 के पास

विज्ञापन
विज्ञापन
कौशल कुमार ओझा
विज्ञापन

महंगाई की मार झेल रहे शहरवासियों को एक और झटका लगा है। शहर में एक्सट्रा प्रीमियम पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर का आंकड़ा पार कर गया है, जबकि सादा पेट्रोल 96.99 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया है। पिछले दो साल में पेट्रोल एवं डीजल के रेट में क्रमश: 26.76 एवं 26.14 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई है।
शहर में पांच/छह जुलाई को एक्सट्रा प्रीमियम पेट्रोल का रेट 100.27 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया है, जबकि सादा पेट्रोल भी 96.99 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। डीजल प्रति लीटर 89.71 रुपये है। पेट्रोल एवं डीजल के रेट का तुलनात्मक अध्ययन करेंगे तो आंकड़े चौंकाने वाले हैं। पिछले एक वर्ष में सादा पेट्रोल में 15.99 और डीजल के मूल्य में 17.24 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई है। इसी अवधि में प्रीमियम पेट्रोल की कीमत में 16.77 रुपये प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। पांच जुलाई 2019 को सादा पेट्रोल का रेट 70.23 और डीजल का रेट 63.57 रुपये प्रति लीटर था। इस हिसाब से दो साल में पेट्रोल और डीजल के रेट में क्रमश: 26.76 एवं 26.14 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई है।
विज्ञापन

अब तो रहम करो सरकार
पिछले 11 साल से पेट्रोलियम क्षेत्र से जुड़ा हुआ हूं। इतना अधिक रेट पहली बार देख रहा हूं। पांच जुलाई को एक्सट्रा प्रीमियम पेट्रोल का रेट 100 का आंकड़ा पार कर 100.27 प्रति लीटर पर पहुंच गया है।
- मनोज कुमार सक्सेना, मैनेजर, मैरिस रोड पेट्रोल पंप
सब समझ रहे हैं कि क्यो रेट बढ़ रहा है लेकिन कोई बोल नहीं रहा है। आम आदमी परेशान है। पेट्रोल-डीजल के भाव में तेजी की वजह से ही सभी चीजें महंगी हो गई हैं। जनता पर सरकार को रहम करना चाहिए।
- नवमान, एचआर मैनेजर, ओमेक्स हॉस्पिटल
पेट्रोल का रेट बढ़ने से परेशान हूं। पिछले दो साल से काम न के बराबर है। कमाई हो नहीं रही है और खर्चे बढ़ते जा रहे हैं। पूरा परिवार सफर कर रहा है। इस महंगाई में घर-परिवार चलाने में बहुत मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

- मो. यासिन, बिजली कारीगर
सीएनजी किट लगवाने की सोच रहा हूं
तालानगरी औद्योगिक विकास एसोसिएशन के महामंत्री सुनील दत्ता कहते हैं कि घर से तालानगरी स्थित फैक्टरी में आने-जाने में रोज करीब डेढ़ लीटर पेट्रोल का खर्च है। अगर अलीगढ़ में पाइप लाइन आ जाए तो कार में सीएनजी किट लगवाने की सोच रहा हूं। इससे महीने में कम से कम तीन हजार रुपये की बचत हो जाएगी। कहते हैं, नोटबंदी, जीएसटी एवं महामारी के बाद उद्योग-धंधों को काफी नुकसान हुआ है। रॉ मैटेरियल, लेबर, बिजली, पेट्रोल-डीजल के रेट बढ़ते जा रहे हैं। हम प्रोडक्ट 2017 के रेट पर बेच रहे हैं। महंगाई से उद्यमी, व्यापारी, नौकरीपेशा, किसान एवं आम आदमी सभी परेशान है।
प्रोडक्ट वर्तमान रेट 2020 का रेट 2019 का रेट
प्रीमियम पेट्रोल 100.27 83.50 72.73
पेट्रोल 96.99 81 70.23
डीजल 89.71 72.47 63.57
नोट-रेट आईओसी के है और प्रति लीटर में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें