फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खून की कमी से जूझ रही हैं गर्भवती महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाएं खून की कमी (एनीमिया) की समस्या से जूझ रही हैं। वजन कम होने की भी शिकायत काफी सामने आ रही है। हाई ब्लड प्रेशर एवं दूसरी तरह की भी समस्याएं हैं। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस पर करीब तीन हजार गर्भवती महिलाओं की जांच की गई, जिसमें 338 उच्च जोखिम के रूप में चिह्नित की गई हैं।
विज्ञापन

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस के अवसर पर तीन हजार से अधिक गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। उसमें 338 उच्च जोखिम वाली हैं। सबसे अधिक शिकायत खून की कमी की है। इसके अतिरिक्त वजन कम होना, हाई ब्लड प्रेशर, पूर्व का बच्चा ऑपरेशन से होना और विभिन्न तरह की बीमारियों से पीड़ित महिलाएं हैं। डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को मोहनलाल गौतम महिला चिकित्सालय या जेएन मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया है। उनके परिजनों की काउंसलिंग की जा रही है। यह भी सुझाव दिया जा रहा है कि उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं का प्रसव बड़े अस्पतालों में ही कराएं। खाने-पीने से संबंधित जानकारी भी दी जा रही है। मोहन लाल गौतम महिला चिकित्सालय की सीएमएस डॉ. रेनू शर्मा का कहना है कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस के दिन उनके यहां 105 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। एनीमिया, हाई ब्लड प्रेशर एवं वजन कम होने की सबसे अधिक शिकायत सामने आई। इसके अतिरिक्त कुछ महिलाओं का पहला बच्चा ऑपरेशन से हुआ है। उन्होंने बताया कि एनीमिया, हाई ब्लड प्रेशर व अन्य बीमारियों को समय रहते पहचान कर उपचार शुरू कर दिया जाए तो खतरा कम हो जाता है।
आयरन युक्त भोजन ग्रहण करें...
एनीमिया से पीड़ित गर्भवती महिलाएं अंडा, मछली, साबुत अनाज, दालें, बींस, चीज, सोयाबीन, चुकंदर, पालक, सूखे मेवे और शहद आदि का सेवन करें। इससे तेजी से शरीर में आयरन की पूर्ति होती है। दूसरे जरूरी तत्व भी शरीर को प्राप्त हो जाते हैं। इसके अतिरिक्त विटामिन सी युक्त खाद्य पदार्थ लें। खाना पकाने के लिए लोहे की कढ़ाई का इस्तेमाल करें। समय-समय पर जांच कराते रहे और डॉक्टर से सलाह लेना न भूलें। चिकित्सकों की सलाह पर डायट चार्ट बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें