फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधान ने छोटे भाई की पत्नी से किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार की रात निवर्तमान ग्राम प्रधान ने अपने छोटे भाई की पत्नी से दुष्कर्म किया। आरोप है कि चेहरे पर रुमाल रखकर आरोपी ने पीड़िता को बेहोश करने के बाद घटना को अंजाम दिया। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार उसके पति नोएडा में गाड़ी चलाते हैं। सास व ससुर बुलंदशहर गए हुए थे। बृहस्पतिवार को वह घर पर अकेले थी। बृहस्पतिवार की रात करीब साढ़े आठ बजे जेठ और गांव का निवर्तमान प्रधान उनके घर में घुस आया। मुंह बंद करने के बाद नाक पर रुमाल रख दी जिससे वह बेहोश हो गई। जब होश आया तो कपड़े अस्त व्यस्त थे। उन्होंने तत्काल ही पति को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी तो पुलिस पहुंच गई। आरोपी गांव से भाग निकला। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें