फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये है अलीगढ़: रात में पॉश इलाके रहते हैं जगमग, रोशनी के लिए तरसते हैं कई मोहल्ले

Sun, 04 Aug 2024 04:31 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

निधिवन कॉलोनी, इंजीनियर्स कॉलोनी, कुलदीप विहार, एडीए, सूर्य विहार, ज्ञान सरोवर, किशनपुर, केलानगर, सर सैयद नगर, किला फिरदौस नगर सहित कई इलाके ऐसे हैं, जहां स्ट्रीट लाइटें खराब हैं।
विज्ञापन
तस्वीर महल से एएमयू की ओर जगमग है रास्ता - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ महानगर के पॉश इलाके तो रात में रोशनी से जगमग रहते हैं, लेकिन कई ऐसे मोहल्ले हैं, जिनमें लंबे समय से स्ट्रीट लाइटें खराब होने से रात में अंधेरा बना रहता है। इन मोहल्लों के लोगों का कहना है कि कई बार शिकायतों के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।

विज्ञापन


शहर के सिविल लाइंस, एएमयू सर्किल, मलखान नगर, लाल डिग्गी, घंटाघर, हैबिटेट सेंटर जैसे पॉश इलाके रात में स्ट्रीट लाइटों से जगमग रहते हैं। लेकिन निधिवन कॉलोनी, इंजीनियर्स कॉलोनी, कुलदीप विहार, एडीए, सूर्य विहार, ज्ञान सरोवर, किशनपुर, केलानगर, सर सैयद नगर, किला फिरदौस नगर सहित कई इलाके ऐसे हैं, जहां स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। यहां रात में अंधेरा बना रहता है।
विज्ञापन


इन इलाकों के लोगों का कहना है कि रात में असुरक्षा की भावना बनी रहती है। अंधेरे में राहगीरों से बदमाश छीना-झपटी कर भाग जाते हैं। बारिश होने से सड़कों व गलियों में हो रहे गड्ढों में पानी भर गया है। रात में अंधेरा होने से गड्ढे दिखाई नहीं देते हैं। इस कारण लोग हादसों का शिकार भी हो रहे हैं।
शहर के तालानगरी, रामघाट रोड, एटा चुंगी-क्वार्सी रोड, क्वार्सी चौराहे से किशनपुर तक स्ट्रीट लाइटें खराब होने से रात में अंधेरा छाया रहता है। नागरिकों का आरोप है कि नगर निगम के अफसर शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं कर रहे हैं।

विज्ञापन

रात में पूरे इलाके की स्ट्रीट लाइटें बंद रहती हैं। सड़कों पर हो रहे गड्ढों से हादसों का डर बना रहता है।- आशु शर्मा, निरंजनपुरी
तमाम इलाके रात में अंधेरे में डूबे रहते हैं। स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। इससे राहगीरों व वाहन चालकों को दिक्कतें होती हैं। बदमाश भी छीना-झपटी कर भाग जाते हैं।- लवी अग्रवाल, रामघाट रोड
शहर में बारिश के चलते कुछ स्थानों पर स्ट्रीट लाइटें खराब होने की शिकायतें मिल रही हैं। जहां-जहां स्ट्रीट लाइटें खराब हैं, उन्हें पथ प्रकाश विभाग की टीम को भेजकर ठीक कराया जाएगा।- राकेश कुमार यादव, अपर नगर आयुक्त

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें