फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव कार्यालय में मेहनत करने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित

विज्ञापन
पुलिसकर्मियों को सम्मानित करते एसएसपी कलानिधि नैथानी । - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
जिले में विधानसभा चुनाव व मतगणना शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न होने के बाद पुलिस चुनाव कार्यालय की टीम को सम्मानित किया गया। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने शुक्रवार को 25 हजार रुपये की नकद राशि व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

एसएसपी ने पुलिस चुनाव कार्यालय में स्टाफ की तैनाती कर संचालन शुरू कराया था।
इस कार्यालय के जिम्मे सूचना संकलन, मतदान केन्द्रों व कानून व्यवस्था हेतु पुलिस व्यवस्थापन, केन्द्रीय पुलिस बलों व गैर-जनपदों से आने वाले पुलिस बल के ठहरने, परिवहन व उच्च कोटि के जलपान की व्यवस्था का काम था। नोडल एसपी यातायात मुकेश कुमार उत्तम व सीओ बरला सुमन कनौजिया थीं। इन दोनों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ में प्रभारी निरीक्षक प्रवीन मान, एसआई नफीस अहमद, राजेंद्र सिंह, विदेश राठी, अंकित सिंह, हेड राजकुमार, दुशासन सिंह, तारिक अली, भानू प्रताप सिंह, दिनेश कुमार, सिपाही, जितेंद्र, विश्वजीत, प्रदीप यादव, अजीत कुमार, प्रदीप शर्मा, अनिल कुमार, तरुण कर्दम, कपिल देव, अनिल, मिथलेश, अमित, यदुवीर, सुरजीत, मेघश्याम को नगद राशि व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें