फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: सिपाही ने कंटेनर चालक और किसान को पीटा, जबरन वसूली करने का आरोप, होगी कार्रवाई

Fri, 06 Jun 2025 02:09 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

सांकरा चौकी में तैनात एक सिपाही अपनी गाड़ी से नीचे उतरा और आरोप लगाया कि कंटेनर ने उसकी गाड़ी को टक्कर मारी है। टक्कर का बहाना बनाकर सिपाही ने ड्राइवर साजिद और किसान हरिओम को पीट दिया। दोनों को चौकी में बंद कर दिया।
विज्ञापन
सिपाही सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना दादों की सांकरा पुलिस चौकी पर तैनात एक सिपाही पर कंटेनर चालक और किसान के साथ मारपीट करने और जबरन वसूली करने का आरोप लगा है।

विज्ञापन


घटना कस्बा रामघाट रोड की है, जहां नशे की हालत में सिपाही ने बीच सड़क पर कंटेनर को रोककर हंगामा किया। पुलिस के अनुसार सांकरा निवासी किसान हरिओम ने अपने पेठे को गांव के ही विकेश कुमार को बेचा था। तौल कराने के लिए धर्मकांटे पर जा रहे थे। कंटेनर चला रहे ड्राइवर साजिद निवासी भिलावली थाना अकराबाद भी उनके साथ थे।

रामघाट रोड पर पहुंचते ही सांकरा चौकी में तैनात एक सिपाही अपनी गाड़ी से नीचे उतरा और आरोप लगाया कि कंटेनर ने उसकी गाड़ी को टक्कर मारी है। टक्कर का बहाना बनाकर सिपाही ने ड्राइवर साजिद और किसान हरिओम को पीट दिया। दोनों को चौकी में बंद कर दिया। पीड़ितों का आरोप है कि चौकी में ही सिपाही ने समझौता करने के नाम पर जबरन 11 हजार रुपये ऑनलाइन एक खाते में डलवा लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाड़ी मालिक व किसान ने पूरे घटनाक्रम की लिखित शिकायत उच्च अधिकारियों को देकर सिपाही के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। सीओ छर्रा धनंजय सिंह ने बताया मामला संज्ञान में आया है जांच कर सिपाही के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें