फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: गंगा दशहरा पर स्नान करने जा रहे चार श्रद्धालु सड़क हादसों में घायल, एक की मौत

Fri, 06 Jun 2025 02:08 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि निवासी प्रमोद कुमार व तेजपाल सिंह बाइक से गंगा नहाने जा रहे थे। चाऊपुर हौज के निकट कार ने इनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामघाट-कल्याण मार्ग पर 5 जून को गंगा दशहरा पर स्नान करने जा रहे चार श्रद्धालु अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


5 जून सुबह करीब छह बजे मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि निवासी प्रमोद कुमार व तेजपाल सिंह बाइक से गंगा नहाने जा रहे थे। चाऊपुर हौज के निकट कार ने इनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए। घायल प्रमोद ने शाम को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

जिला हाथरस के थाना सासनी निवासी हुकम सिंह व राजकुमार सुबह करीब नौ बजे अपनी मोपेड से राजघाट गंगा नहाने जा रहे थे। गांव रायपुर दलपतपुर के निकट मोपेड में कार सवारों ने टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए। घायलों को सीएचसी से जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस ने चारों घायलों को सीएचसी में दाखिल कराया, जहां से जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें