फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मी से थप्पड़बाजी: पहले युवक में, फिर उसने पुलिसवाले में मार दिया थप्पड़, देख रहा पूरा बाजार

Mon, 25 Dec 2023 10:21 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

संगम विहार कालोनी के पंकज कुमार 25 दिसबंर को मदार गेट से लौट रहा था। तभी बाइक जल्दी निकालते समय होमगार्ड ने रोक लिया। उसे समझाया जा रहा था, तभी एक पुलिसकर्मी ने आकर गाली दे दी और युवक को थप्पड़ मार दिया। जवाब पर युवक ने भी थप्पड़ मार दिया।
विज्ञापन
थप्पड़ - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में कोतवाली क्षेत्र के मदार गेट इलाके में चौकी के पास से जल्दी में निकले युवक को होमगार्ड ने रोक लिया। इस दौरान युवक को थप्पड़ जडऩे, चौकी ले जाकर पीटने का आरोप लगा। बाद में थाना ले जाकर शांति भंग में पाबंद कर दिया गया। 

विज्ञापन


संगम विहार कालोनी के पंकज कुमार के अनुसार वह एक फिजियोथैरेपिस्ट के यहां नौकरी करता है। 25 दिसबंर को मदार गेट से लौट रहा था। तभी बाइक जल्दी निकालते समय होमगार्ड ने रोक लिया। उसे समझाया जा रहा था, तभी एक पुलिसकर्मी ने आकर गाली दे दी और युवक को थप्पड़ मार दिया। जवाब पर युवक ने भी थप्पड़ मार दिया। 

इसी बात पर विवाद बढ़ गया और फिर उसे चौकी पर ले जाकर पीटा गया। बाद में थाने ले जाकर पीटा गया। इस दौरान दरोगा व अन्य पुलिसकर्मी शामिल हैं। बाद में उसे शांति भंग में पाबंद कर दिया। इंस्पेक्टर केअनुसार होमगार्ड से विवाद हुआ था। इस पर युवक को शांति भंग में पाबंद किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें