दादों थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि रात के समय उनकी बेटी जंगल में शौच के लिए गई थी। वहां पहले से मौजूद आरोपी नाबालिग ने उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
दादों थाना क्षेत्र के एक गांव में 17 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि बृहस्पतिवार को रात के समय उनकी बेटी जंगल में शौच के लिए गई थी। वहां पहले से मौजूद आरोपी राहुल ने उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार मलिक ने बताया कि आरोपी और किशोरी दोनों ही नाबालिग हैं। पिता की तहरीर के आधार पर राहुल के खिलाफ धारा 376 पॉस्को और धारा 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में छानबीन की जा रही है।