फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: शिक्षा मंत्रालय को एएमयू के ईसी व कोर्ट सदस्य के स्वरूप पर एतराज, संपर्क में है इंतजामिया

Sat, 04 Mar 2023 10:45 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

शिक्षा मंत्रालय को एएमयू के ईसी व कोर्ट सदस्य के स्वरूप पर एतराज है। जब तक यह मामला निस्तारित नहीं हो जाता है, तब तक ईसी और कोर्ट सदस्य के चुनाव नहीं होंगे।
विज्ञापन
एएमयू - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के एग्जीक्यूटिव काउंसिल (ईसी) और कोर्ट सदस्य के स्वरूप पर केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय को एतराज है। मंत्रालय के संपर्क में एएमयू इंतजामिया है। इस मामले में दोनों के बीच अब तक एक बार वीडियो कांफ्रेंसिंग हो चुकी है। मामले का निस्तारण होने के बाद ही ईसी और कोर्ट सदस्य के चुनाव होंगे।

विज्ञापन


आजादी से पहले के यूनिवर्सिटी एक्ट पर मंत्रालय पुनर्समीक्षा कर रहा है। मंत्रालय को एग्जीक्यूटिव काउंसिल और कोर्ट सदस्य के स्वरूप पर एतराज है। इसी के चलते मंत्रालय के अधिकारियों ने 24 नवंबर 2022 को यूनिवर्सिटी के कुलपति सहित अन्य अधिकारियों से वीडियो कान्फ्रेसिंग के जरिये बात की थी।

अधिकारियों ने ईसी और कोर्ट सदस्य के स्वरूप को लेकर आपत्ति जताई थी। इसके बाद 28 नवंबर 2022 को कुलपति के निर्देश पर कुलसचिव ने अपना जवाब मंत्रालय को भेज दिया था। जवाब में डोनर, छात्र, गैर शैक्षणिक श्रेणी के सदस्य कौन और कैसे होंगे, उसकी प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी और उसे न्यायसंगत बताया। 2 मार्च 2023 को मंत्रालय के अधिकारियों के साथ कुलपति की बैठक होनी थी, लेकिन अपरिहार्य कारणों से स्थगित हो गई। इंतजामिया के अनुसार, इसका अल्पसंख्यक स्वरूप से कोई मतलब नहीं है, क्योंकि यह मामला अदालत में विचाराधीन है।
विज्ञापन


शिक्षा मंत्रालय को एएमयू के ईसी व कोर्ट सदस्य के स्वरूप पर एतराज है। जब तक यह मामला निस्तारित नहीं हो जाता है, तब तक ईसी और कोर्ट सदस्य के चुनाव नहीं होंगे। -प्रो. शाफे किदवई, प्रवक्ता, एएमयू

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें