फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीवीपी का धरना-प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी, देशभक्ति गानों से ठंड में गर्म कर रहे जोश

Sun, 17 Jan 2021 01:41 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
डीएस कॉलेज में चलरहे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अनिश्चित कालीन धरने में प्रोक्टर से नोकझोक - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का धरना शनिवार को डीएस कॉलेज में दूसरे दिन भी जारी रहा। इन दिनों पड़ रही ठंड से निपटने के लिए रात में अलाव जलाया जा रहा है। साथ ही देशभक्ति गाने गाकर पदाधिकारी व कार्यकर्ता अपना जोश गर्म करने में लगे रहते हैं। कुछ इस तरह से छात्रों ने शुक्रवार की रात निकाली।
विज्ञापन


धरना प्रारंभ होने के बाद शुक्रवार की देर रात शहर विधायक संजीव राजा छात्रों का हालचाल लेने पहुंचे। शनिवार की सुबह एसवी कॉलेज के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने धरना स्थल पर आकर अपना समर्थन दिया। इसके साथ ही शाम को एमएलसी मानवेंद्र प्रताप सिंह भी धरना स्थल पर पहुंचे। यहां छात्र-छात्राओं की मांग को सुना। प्रदेश मंत्री बल्देव चौधरी सीटू ने कहा कि धरना तब तक समाप्त नहीं होगा। जब तक विधि के छात्रों के पक्ष में कोई निर्णय नहीं आ जाता। इसी धरने को लेकर शनिवार को चीफ प्रॉक्टर मुकेश भारद्वाज से एबीवीपी पदाधिकारियों की नोकझोंक भी हुई।

छात्र-छात्राओं ने शनिवार को मांग रखी की कि परीक्षा की उत्तर कुंजी विवि द्वारा जारी की जानी चाहिए। विधि में अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों की विशेष परीक्षा कराई जाए एवं विशेष परिणाम आने पर अंक तालिका में पुन: परीक्षा नहीं लिखा होना चाहिए। एलएलबी तृतीय वर्ष के छात्र गौरव कुमार व छात्र दुष्यंत ठाकुर ने कहा कि विवि द्वारा 2003 में इसी प्रकार का निर्णय लिया गया था। छात्र हित में ऐसा ही निर्णय फिर से विवि को लेना होगा। इस मौके पर जय यादव, अतुल भारद्वाज, मधुर माहेश्वरी, तनिष्क प्रताप सिंह, जीतू चौधरी, नितिन चौधरी, गौरव कुमार, अग्नेश यादव, यासीन खान, गीता वर्मा, प्राची शर्मा, नेहा, नीतू, अंजलि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें