फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस में जातीय तनाव के बीच गुपचुप तरीके से चल रहीं पंचायतें, प्रशासन ने की पीस कमेटी की बैठक

Fri, 09 Oct 2020 10:34 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रशासन ने की पीस कमेटी की बैठक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बिटिया प्रकरण में जिला प्रशासन की पूरी कोशिश है कि जातीय तनाव को कम किया जाए और पंचायतें नहीं होने दी जाएं। इसे लेकर खुफिया विभाग लगातार सक्रिय है, लेकिन कुछ लोग आठ-दस के समूह में देहात में एकत्रित होकर इस मामले में बैठकें कर रहे हैं। इसकी जानकारी पाकर खुफिया तंत्र भी सतर्क हो गया है।

विज्ञापन


बिटिया प्रकरण में खुद प्रदेश सरकार ने दावा किया है कि इसकी आड़ में प्रदेश को जातीय दंगे में झोंकने की साजिश थी। इसके बाद सरकार सख्ती से पेश आई। इस जिले में ही दर्जन भर मुकदमे दर्ज किए गए। कई बड़े और छोटे नेता नामजद किए गए और कुछ नेताओं को अब चिन्हित किया जा रहा है। इस सख्ती के चलते बड़ी पंचायतें तो नहीं हो रहीं, लेकिन आठ-दस लोगों के समूह दोनों पक्षों के अलग-अलग स्थानों पर एकत्रित हो रहे हैं। ब

ड़ी पंचायतों पर रोक लगने के बाद इस तरह के समूहों के रूप में हो रहीं छोटी-छोटी पंचायतों को लेकर भी प्रशासन अलर्ट है और खुफिया तंत्र भी सक्रिय है। ऐसे लोगों को भी चिन्हित किया जा रहा है, जोकि इस स्थिति में फिजां खराब कर सकते हैं। पूरी स्थिति पर अधिकारी निगाह रखे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें