फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनावः 72 हजार मतदाता करेंगे 434 दावेदारों के भविष्य का फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के उप चुनाव में खड़े हुए प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 12 जून को 72 हजार मतदाता करेंगे। प्रशासन ने 155 बूथों पर मतदान कराने का फैसला किया है। इसके साथ ही 23 सेक्टर मजिस्ट्रेट पांच जोनल व पांच सुपर जोनल मजिस्ट्रेटों को शांतिपूर्ण चुनाव कराने की जिम्मेदारी सौंपी है। पंचायतों में खाली पदों में से 1 प्रधान, 2 बीडीसी एवं 431 ग्राम पंचायत सदस्यों के पद पर चुनाव होना है।
विज्ञापन

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि उप चुनाव की प्रक्त्रिस्या के तहत ग्राम पंचायत सदस्यों के 4231 पदों के लिए 4827 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा था। सोमवार को इनमें से 66 ने नाम वापस ले लिया। वहीं, नामांकन में गलतियों की वजह से 301 पर्चे निरस्त हुए। 3714 ग्राम पंचायत सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन हो गया। मात्र 431 प्रत्याशियों के बीच ही मुकाबला रह गया है। कुल 155 बूथ बनाए जा रहे हैं, जिन पर 12 जून को मतदान होगा। जिले में कुल 867 ग्राम पंचायत में से 459 प्रधानों ने ग्राम पंचायत सदस्य का कोरम पूरा होने के चलते शपथ ग्रहण कर ली है। मगर, 408 प्रधानों को अभी भी कोरम पूरा होने के बाद शपथ दिलाई जाएगी। पंचायतों में खाली पदों में से 1 प्रधान, 2 बीडीसी एवं 431 ग्राम पंचायत सदस्यों के पद पर चुनाव होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें