फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः बारिश व हवाओं से धान की फसल खेतों में बिछी

विज्ञापन
लोधा के गांव नदरोई में बारिश से हुई धान की फसल खराब। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
लगातार दो दिन हुई बेमौसम बारिश व तेज हवाओं ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। खेत में तैयार खड़ी धान की फसल को खासा नुकसान पहुंचा है तो कटी फसल के गीली होने से दाना झड़ने व खराब होने का खतरा बढ़ गया है। नुकसान के आकलन के लिए कृषि व राजस्व विभाग की टीमें जुट गई हैं। मंगलवार को डीएम ने बारिश से प्रभावित गांवों का दौरा किया।
विज्ञापन

जिले में 85 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में धान की खेती होती है। यहां बासमती समेत अन्य फाइन क्वालिटी का धान पैदा होता है। सरसों की अगैती खेती भी प्रभावित हुई है। ईद मिलादुन्नबी का अवकाश होने के बावजूद डीएम जिला अधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने मंगलवार को जनपद में हुए फसलों के नुकसान का जायजा लेने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण किया। इस दौरान डीएम ने ग्रामीणों से बात की। किसान भवानी सिंह ने बताया कि धान की फसल इस बार काफी अच्छी हुई थी। कुछ धान खेत में ही कटने की पूरी तैयारी में खड़ा था और कुछ कटने के उपरांत मढ़ाई के लिए खेत में रखा हुआ था। अचानक बरसात और तेज हवाओं ने उनके अरमानों पर पानी फेर दिया। किसान डोरीलाल ने बताया कि उन्होंने 15 बीघा में धान बोया था। धान पक कर कटने को खड़ा था। एक-दो दिन में कटना था, परंतु बरसात उन पर आफत बनकर टूटी। जिलाधिकारी ने राजस्व एवं कृषि अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि नुकसान का वास्तविक आकलन कर प्रभावित किसानों को जल्द से जल्द क्षतिपूर्ति का लाभ दिलाएं।
जिला कृषि अधिकारी राम प्रवेश वर्मा ने बताया कि एक अनुमान के अनुसार दो दिन निरंतर हुई बरसात और तेज हवाओं से क्षेत्र में काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि राजस्व एवं कृषि विभाग की टीमें निरंतर क्षेत्र में भ्रमण कर सर्वे कर रही हैं। वास्तविक स्थिति तो सर्वे के बाद ही निकल कर सामने आएगी। उन्होंने बताया कि किसानों की सहूलियत के लिए टोल फ्री नंबर 18008896868 के साथ ही स्थानीय टीम के सदस्यों के मोबाइल नंबर भी जारी किए जा चुके हैं, जिस पर किसान फसल क्षति के बारे में सूचना दे सकते हैं। आपदा मामलों में नोडल अधिकारी व एडीएम वित एवं राजस्व विधान जायसवाल ने बताया कि नुकसान की रिपोर्ट बुधवार तक तैयार हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें