फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः ओवैसी का मुसलमानों के हितैषी होने का दावा झूठा : नाजिम

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तिहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) युवा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सैयद नाजिम अली ने एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका मुसलमानों के हितैषी होने का दावा झूठा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही देश की संस्कृति को बचाने के लिए मोर्चा का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सैयद नाजिम ने पत्रकारों से कहा कि श्रीराम-सीताजी पर बोलकर ओवैसी मुसलमानों का वोट हासिल करना चाहते हैं, जो संभव नहीं है। जय श्रीराम को लेकर मुसलमानों की जान ली जा रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अगले साल चुनाव होने वाले हैं। भाजपाई हर जगह उत्पात मचाकर सरकार बनाना चाहते हैं। हर जगह मुस्लिम लोगों को मारा-पीटा जा रहा है। बाजारों में बेकसूर मुसलमानों को निशाना बनाया जा रहा है, उनकी हत्या की जा रही है। सीएए कानून बनाकर सरकार ने साफ कर दिया है कि देश से मुसलमानों को निकाला जाए या शरणार्थी शिविर में भेजा जाए। ऐसी हालत में मुसलमानों ने अपनी जिम्मेदारियों को सही ढंग से नहीं निभाया तो उसे खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
नाजिम ने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी एक तरफ मुसलमानों से एकजुटता की बात करते हैं, लेकिन कभी वह पीस पार्टी, परचम पार्टी ऑफ इंडिया, राष्ट्रीय उलमा काउंसिल के जिम्मेदारों से एकजुटता की बात नहीं करते। जो दल 2017 में भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़े और भाजपा की सरकार बनाने में सहयोग किया, उन लोगों से मिलकर असदुद्दीन ओवैसी उत्तर प्रदेश की राजनीति में अपनी जमीन तलाश रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेरठ में एआईएमआईएम के पार्षद जुबैर अंसारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, लेकिन पार्टी के जिम्मेदारों ने आवाज नहीं उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें