फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-टिकट की कालाबाजारी पर जन सुविधा केंद्र का संचालक पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने गांव बरला से अवैध रूप से रेल ई-टिकट बेचने वाले को गिरफ्तार किया है। वह जनसेवा केंद्र की आड़ में व्यक्तिगत आईडी से ई-टिकट बनाकर लोगों को 150 से 200 रुपये अतिरिक्त लेकर बेचता था। आरपीएफ ने आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

आरपीएफ अलीगढ़ पोस्ट कमांडर चमन सिंह तोमर ने बताया कि सीआईबी विंग के इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार कौशिक और एसआई रवि कुमार सिवाच को बरला में भीष्म वर्मा पुत्र राम सिंह निवासी चांदगढ़ी द्वारा जनसेवा केंद्र की आड़ में अवैध रूप से ई-टिकट बिक्री करने की सूचना मिली थी। टीम ने जन सेवा केंद्र पर दबिश दी तो मौके पर भीष्म पकड़ा गया। पूछताछ में उसने बताया कि वह एक साल से इस काम को कर रहा है। एक लाख रुपये से अधिक की ई-टिकट की अब तक बिक्री कर चुका है। मौके से 1858 रुपये कीमत की चार ई-टिकट भी बरामद हुईं। कंप्यूटर, प्रिंटर और मोबाइल फोन बरामद किया गया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, वहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। मुकदमे की जांच एसआई ओमवीर को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें