फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानफोड़ू शोर के खिलाफ ऑपरेशन साइलेंस शुरू, 150 के काटे चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
ध्वनि प्रदूषण को लेकर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ शुक्रवार से पुलिस ने ऑपरेशन साइलेंस शुरू किया। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने घंटाघर चौराहे पर चेकिंग कर इस अभियान का शुभारंभ किया। पहले दिन ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले 150 वाहनों का चालान काटा गया। प्रति चालान 10 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ऑपरेशन साइलेंस के तहत सार्वजनिक वाहनों पर लगे म्यूजिक सिस्टम, मॉडिफाइड साइलेंसर/प्रेशर हॉर्न के विरुद्ध कार्रवाई होगी। तेज ध्वनि व अश्लील गाने बजाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई होगी। ऑटो रिक्शा, टेंपो व ई-रिक्शा में म्यूजिक सिस्टम लगाने तथा मॉडिफाइड मोटर साइकिल (जिनमें प्रेशर हॉर्न, तेज आवाज करने वाला साइलेंसर), मॉडिफाइड साइलेंसर की बिक्री करने वालों दुकानदारों के विरुद्ध कार्रवाई होगी। अभियान के तहत पहले दिन 370 वाहनों की चेकिंग की गई, जिसमें से 86 वाहनों का चालान काटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें