फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: ट्रैक पर बैठकर शराब पी रहे थे पांच लोग, एक की मौत, तीन घायल

Tue, 19 Mar 2019 03:06 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
अलीगढ़-दिल्ली रेलवे ट्रैक की थर्ड लाइन पर सुबह बड़ा हादसा हो गया। करीब 9:30 बजे टूंडला दिल्ली पैसेंजर की चपेट में चार लोग आ गए। हादसे में एक की मौके पर मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गए। 
विज्ञापन


बरौला जाफराबाद पुल के नीचे प्वाइंट नंबर 27 ए पर हादसा हुआ। ट्रैक पर कुल 5 लोग बैठे थे। बताया जा रहा है कि सभी शराब पी रहे थे। एक युवक ट्रेन को देख कर ट्रैक के साइड में कूद गया और जान बचा कर भाग गया।

मृतक का नाम सरनाम पुत्र कृपाल सिंह निवासी मथुरिया नगर है। घायलों में पवन पुत्र ज्वाली सिंह निवासी बरौला जाफराबाद, जयदेव उर्फ जगदेव पुत्र भीमसेन निवासी बरौला जाफराबाद व नेत्रपाल सिंह है।
विज्ञापन


नेत्रपाल को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, दो को जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि ट्रैक पर बैठकर यह सभी लोग शराब पी रहे थे। नशे में होने के कारण इन्हें गाड़ी का हॉर्न सुनाई नहीं दिया और दर्दनाक हादसा हो गया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें