फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः 15 अगस्त को सेंटर प्वाइंट पर 100 फुट की ऊंचाई पर तिरंगा लहराएगा

विज्ञापन
विज्ञापन
15 अगस्त को सेंटर प्वाइंट पर 100 फुट की ऊंचाई पर तिरंगा लहराएगा। गाजियाबाद से पोल आ गया है। शनिवार रात तक कार्य पूरा होने की उम्मीद है। 100 फुट की ऊंचाई पर 20 बाई 30 फुट का झंडा लहराएगा। शहरवासी इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

गाजियाबाद की फर्म मैसर्स सहगल इंडस्ट्री को इसका काम सौंपा गया था। इसके निर्माण पर 13.17 लाख रुपये खर्च हो रहे हैं। एजेंसी के इंजीनियर श्रीओम शर्मा ने बताया कि फाउंडेशन का काम पूरा हो गया है। गाजियाबाद से पोल आया है। शनिवार रात तक काम पूरा होने की उम्मीद है। नगर निगम एवं सेंटर प्वाइंट के व्यापारियों में इसको लेकर उत्साह है। सभी लोग 15 अगस्त के दिन 100 फुट की ऊंचाई पर तिरंगा लहराते देखने का इंतजार कर रहे हैं। सेंटर प्वाइंट व्यापार मंडल के अध्यक्ष विवेक बगाई, महामंत्री दीपक गर्ग ने बताया कि हम लोग इसका इंतजार काफी दिन से कर रहे हैं। यह हमारे लिए बहुत गर्व एवं गौरव का विषय है। यह तिरंगा देश पर मर मिटने वाले बलिदानियों का स्मरण कराता रहेगा और एक जुट होकर देश के लिए काम करने को प्रेरित करेगा। पूर्व नगर आयुक्त प्रेमरंजन सिंह के समय में सेंटर प्वाइंट पर 100 फुट की ऊंचाई पर तिरंगा लगाने का निर्णय लिया गया था।
रेडिएंट स्टार स्कूल में 150 फुट की ऊंचाई पर लहरा रहा है तिरंगा
रेडिएंट स्टार स्कूल में 150 फुट की ऊंचाई पर तिरंगा लहरा रहा है। यह तिरंगा स्कूल प्रबंधन द्वारा लगाया गया है। 15 अगस्त 2017 में 150 फुट की ऊंचाई पर तिरंगा लहराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें