युवती ने युवक पर आरोप लगाया है कि युवक उसके साथ तीन साल से संपर्क में था। अब आकर उसने निशांत से रिश्ता तोड़ दिया तो वह जानकारी के लोगों के व्हाट्सएप पर अश्लील फोटो और वीडियो भेज रहा है। आत्महत्या करने की बात कह कर दबाव बना रहा है।
जनपद के एक मेडिकल कॉलेज में बतौर एसोसिएट प्रोफेसर कार्यरत युवती ने गाजियाबाद के एक युवक पर अपनी अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
युवती के अनुसार आरोपी निशांत पंडित निवासी एकता विहार कालोनी रमतेराम रोड गाजियाबाद उसके साथ तीन साल से संपर्क में था। अब आकर उसने निशांत से रिश्ता तोड़ दिया तो वह जानकारी के लोगों के व्हाट्सएप पर अश्लील फोटो और वीडियो भेज रहा है। आत्महत्या करने की बात कह कर दबाव बना रहा है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।