फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस्तावेज नहीं थे सही, अब मेडिकल बोर्ड तय करेगा हत्यारोपी की उम्र

विज्ञापन
विज्ञापन
अभिषेक शर्मा
विज्ञापन

बहुचर्चित अकराबाद कांड में आरोपी की उम्र का निर्धारण अब मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट के आधार पर होगा। इसके लिए किशोर न्याय बोर्ड ने सीएमओ आगरा को निर्देश दिए हैं और 14 सितंबर तारीख नियत कर रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट आने पर उसी दिन आरोपी की उम्र पर फैसला आ सकता है। इसके लिए मेडिकल बोर्ड बाल सुधार गृह आगरा जाकर आरोपी की उम्र का निर्धारण करेगा। बता दें कि इस मामले में आरोपी के परिवार की ओर से लगाए गए दस्तावेज सही नहीं माने गए हैं। इसलिए अब मेडिकल बोर्ड से उम्र निर्धारण संबंधी रिपोर्ट मांगी गई है।
अकराबाद क्षेत्र में 28 फरवरी को खेत पर चारा लेने गई अनुसूचित जाति की किशोरी की दुष्कर्म की कोशिश के दौरान गला दबाकर हत्या की गई थी। इस मामले में पड़ोसी गांव का 17 साल एक माह का आरोपी गिरफ्तार किया गया। जिसे किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश कर बाल सुधार गृह आगरा भेजा गया था। चूंकि अपराध संगीन धाराओं का है। इसलिए पुलिस का पहले दिन से प्रयास है कि उसकी उम्र का निर्धारण कराया जाए। ताकि इस मुकदमे के ट्रायल के समय सही तथ्य रखे जा सकें। इसी क्रम में आरोपी के पिता की ओर से उसे नाबालिग करार देते हुए क्षेत्र के ही सर्वोदय बाल पब्लिक स्कूल (बमनोई) के दस्तावेज पेश किए, जिसमें उसे कक्षा तीन व चार में पढ़ना बताया और उसे नाबालिग घोषित करने का आवेदन किशोर न्याय बोर्ड में किया। साथ में एक आधार कार्ड भी दिया।
विज्ञापन

न्याय बोर्ड ने इस मामले में विद्यालय के प्रधानाचार्य को तलब करते हुए सभी प्रपत्र मंगाए तो बोर्ड के समक्ष पेश किए गए प्रवेश फार्म, छात्र रजिस्टर (एसआर), उपस्थिति पंजिका, टीसी बुकलेट में फर्जीवाड़ा पाया गया। इस पर बोर्ड ने उन्हें जब्त कर सील करते हुए बीएसए को जांच व कार्रवाई के निर्देश दिए। इस मामले में बीएसए ने भी विद्यालय के खिलाफ अपनी रिपोर्ट बोर्ड के समक्ष रख दी है। इसके बाद अब बोर्ड ने आरोपी की उम्र का निर्धारण मेडिकल बोर्ड से कराने के आदेश सीएमओ आगरा को दिए हैं। साथ ही 14 सितंबर तारीख नियत कर दी है।
विज्ञापन

- अकराबाद में किशोरी की हत्या के आरोपी की उम्र निर्धारण को लेकर प्रपत्र संदिग्ध साबित होने के बाद किशोर न्याय बोर्ड ने मेडिकल बोर्ड से रिपोर्ट मांगी है। इसके लिए आगरा सीएमओ द्वारा गठित बोर्ड बाल सुधार गृह आगरा जाकर उम्र का निर्धारण कर रिपोर्ट बोर्ड के समक्ष पेश करेगा। 14 सितंबर तारीख नियत है। उम्मीद है आगरा से रिपोर्ट आने पर उस दिन उम्र निर्धारण पर फैसला आ सकता है।
- सुमन कनौजिया, सीओ बरला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें