फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : अब सप्ताह में पांच दिन चलेगी सूबेदारगंज-देहरादून एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे ने दो प्रसिद्ध कुंभ नगरियों (प्रयागराज एवं हरिद्वार) के श्रद्धालुओं एवं यात्रियों के लिए विशेष सुविधा शुरू करने की घोषणा की है। सूबेदारगंज-देहरादून एक्सप्रेस अब सप्ताह में पांच दिन चलेगी। अभी तक यह ट्रेन सप्ताह में तीन दिन ही चल रही थी।
विज्ञापन

देवभूमि उत्तराखंड को संगम नगरी प्रयागराज से जोड़ने वाली सूबेदारगंज-देहरादून एक्सप्रेस पहले संगम एक्सप्रेस के साथ जुड़कर लिंक एक्सप्रेस के नाम से चलती थी। अलीगढ़ से दो हिस्सों में विभाजित होती थी। संगम एक्सप्रेस मेरठ चली जाती थी, और लिंक एक्सप्रेस देहरादून के लिए रवाना हो जाती थी। नवंबर 2020 से इनका अलग-अलग संचालन शुरू हुआ। अभी तक देहरादून एक्सप्रेस सप्ताह में तीन ही दिन चलती थी, क्योंकि गाड़ी के प्रारंभिक स्टेशन सूबेदारगंज पर पिट लाइन का अभाव था। इसका कार्य अब पूर्ण हो चुका है।
उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि सूबेदारगंज-देहरादून एक्सप्रेस की आवृत्ति को बढ़ाया गया है। उत्तर मध्य रेलवे काफी समय से इस दिशा में कार्यरत था। यह ट्रेन अलीगढ़ के निवासियों के लिए प्रयागराज तक आने के लिए सबसे पसंदीदा ट्रेन है। रेल प्रशासन अपने यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने को लगातार प्रयासरत है। अभी तक इस ट्रेन का सूबेदारगंज से देहरादून तक सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को संचालन होता था। अब सोमवार, मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार व शनिवार को संचालन होगा। देहरादून से सूबेदारगंज जाने वाली ट्रेन पहले सोमवार, बृहस्पतिवार व शनिवार को संचालित होती थी। अब इसका सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार व शनिवार को भी संचालन होगा। उन्होंने बताया कि ट्रेन फतेहपुर, कानपुर सेंट्रल, इटावा, टूंडला, अलीगढ़, राजघाट- नरौरा, बबराला, बहजोई, चंदौसी, राजा का साहसपुर, मुरादाबाद, कांठ, स्योहारा, धामपुर, नगीना, नजीबाबाद, चंदोक, लक्सर, हरिद्वार के रास्ते होते हुए देहरादून तक जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें