अलीगढ़ कलेक्ट्रेट में एडीएम न्यायिक के न्यायालय में 28 मार्च से 4 अप्रैल तक नामांकन होंगे। पांच अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच एवं आठ अप्रैल को नाम वापसी व चुनाव चिन्हों का आवंटन किया जाएगा। 26 अप्रैल को मतदान एवं 4 जून को धनीपुर मंडी में मतगणना होगी।
लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज चुका है । अलीगढ़ संसदीय क्षेत्र में दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होगा। 28 मार्च से नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी। त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के बाद ही प्रत्याशी व उनके प्रस्तावक कलेक्ट्रेट में प्रवेश पा सकेंगे।
विज्ञापन
राजनीतिक दल के प्रत्याशी को एक प्रस्तावक एवं निर्दलीय प्रत्याशी को 10 प्रस्तावक प्रस्तुत कर सकेंगे। एक बार में केवल पांच लोगों को ही प्रवेश दिया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम विशाख जी ने बताया कि कलेक्ट्रेट में एडीएम न्यायिक के न्यायालय में 28 मार्च से 04 अप्रैल तक नामांकन होंगे। पांच अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच एवं आठ अप्रैल को नाम वापसी व चुनाव चिन्हों का आवंटन किया जाएगा। 26 अप्रैल को मतदान एवं 04 जून को धनीपुर मंडी में मतगणना होगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव को आचार संहिता लागू होने के साथ ही जिले में सख्ती बढ़ा दी गई है । जिले की सीमाओं पर चेकिंग टीमों को सक्रिय कर दिया गया है। शराब, नकदी और दूसरी सभी प्रतिबंधित चीजों पर नजर रखी जा रही हैं। नकदी लाने और ले जाने वालों को अपने पास रखी रकम से जुड़ी जानकारी उपलब्ध करानी होगी ।