फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव में पहले दिन नहीं हुआ नामांकन

विज्ञापन
एमएलसी चुनाव के नामांकन को लेकर कलेक्ट्रेट में पुलिस कर्मी। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
अलीगढ़-हाथरस स्थानीय निकाय विधान परिषद सीट के लिए मंगलवार से कलेक्ट्रेट में नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई, जो 19 मार्च तक जारी रहेगी। पहले दिन कोई भी प्रत्याशी निर्धारित समय तक नामांकन करने नहीं पहुंचा। पांच निर्दलीय प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जरूर खरीदे हैं। कलेक्ट्रेट में दिन भर ड्यूटी पर तैनात अधिकारी व कर्मचारी इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

प्रदेश में एमएलसी की 36 सीटों के लिए नौ अप्रैल को चुनाव होगा। द्विवार्षिक निर्वाचन के लिए कलेक्ट्रेट के कक्ष संख्या सात में चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है, जो 19 मार्च लगातार जारी रहेगी। 21 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी। नौ अप्रैल को अलीगढ़ के 20 एवं हाथरस के आठ केंद्रों पर सांसद, विधायक, जिला पंचायत सदस्य, पार्षद, क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम प्रधान समेत कुल 3533 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 12 अप्रैल को मतगणना होगी। एडीएम सिटी राकेश कुमार पटेल ने बताया कि चुनाव को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

इन्होंने खरीदे पर्चे
1- शिवसेना/निर्दलीय पंडित केशव देव निवासी कल्याण नगर, बन्नादेवी।
2- निर्दलीय नीरज कुमार चौधरी निवासी नई तहसील खैर।
3- निर्दलीय ताहिर सुल्तान, निवासी दोदपुर, क्वार्सी।
4- निर्दलीय रवि शर्मा निवासी बनियापाड़ा, ऊपरकोट, कोतवाली नगर।
5 - निर्दलीय विजेंद्र सिंह निवासी अकराबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें