फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः विपक्ष पर कोई मुद्दा नहीं, किसानों को भ्रमित किया जा रहा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के कृषि मंत्री व भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। इसलिए भोले-भाले किसानों को भ्रमित कर सरकार के खिलाफ भड़काने की साजिश रची जा रही है। अगर मुद्दा होता तो शायद विपक्ष संसद में कृषि कानून पर बहस करता। शाही ने ये बातें बुधवार सुबह पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के त्रयोदशी संस्कार में शामिल होने के लिए जाने से पहले सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत में कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि खुद को किसानों का हितैषी बताने वाले पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सरकार में 2016-17 में सात लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया था, जबकि हमने चार साल में इससे सात गुना ज्यादा खरीद की है। मंत्री ने दावा किया कि प्रदेश की सभी चीनी मिल सुचारु रूप से चल रही हैं। अलीगढ़ की साथा चीनी मिल के सवाल पर भी उन्होंने इसके सुचारु रूप से संचालित होने का दावा किया।
इसके अलावा उन्होंने चार वर्ष में किसानों के लिए किए गए कार्यों का बखान करते हुए बताया कि सपा शासन में प्रदेश में खाद्यान्न उत्पादन 439 लाख 47 हजार मीट्रिक टन था। हमारे चार साल के कार्यकाल में उत्पादन बढ़कर 624 लाख 33 हजार मीट्रिक टन पहुंच गया। यूरिया खरीद में किसानों के लिए सरकार ने बेहतर कार्य किया है। प्रदेश के सभी केंद्रों पर यूरिया वितरण किया जा रहा है। यूरिया की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ मुकदमे हुए हैं। अलीगढ़ में कोई मुकदमा न होने पर सवाल पर उनके साथ मौजूद विभागीय अधिकारियों ने नोटिस देने और लाइसेंस निलंबन किए जाने की कार्रवाई की जानकारी दी। इस दौरान भाजपा के कोल क्षेत्र से विधायक अनिल पाराशर, एमएलसी मानवेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. निशित शर्मा भी मौजूद रहे। इस दौरान मंत्री ने विभागीय कामकाज की समीक्षा भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें