माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से हीरालाल बारहसैनी इंटर कॉलेज व धर्म समाज इंटर कॉलेज में शिक्षकों व प्रधानाचार्यों की बैडमिंटन प्रतियोगिता हुई।
उद्घाटन मुख्य अतिथि एडीएम सिटी राकेश मालपाणी, जेडी जितेंद्र कुमार मलिक, डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा, एमएलसी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह ने किया। 45 वर्ष से कम आयु वर्ग में नीति सिंह प्रथम (चिरंजी लाल बालिका इंटर कॉलेज), हेमलता सिंह द्वितीय (राजकीय कन्या इंटर कॉलेज अतरौली) व हर्षी गुप्ता (राजकीय कन्या इंटर कॉलेज अतरौली) तीसरे स्थान पर रहीं।
45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में चिरंजी लाल बालिका इंटर कॉलेज की कमलेश कश्यप प्रथम, महेश्वरी कन्या इंटर कॉलेज की विनीता चौहान द्वितीय व राजकीय कन्या इंटर कालेज छर्रा की नीलम शर्मा तीसरे स्थान पर रहीं। इस अवसर पर एडीआईओएस दीप्ति वार्ष्णेय, ईश्वरदास वर्मा आदि मौजूद रहे। ब्यूरो