कोरोना वायरस की चपेट में नौ लोग आए हैं। जनपद में सक्रिय मरीजों की संख्या अब 55 हो गई है। अब तक करीब 4.70 लाख लोगों की जांच हो चुकी है, जिसमें 11318 संक्रमित एवं 11206 स्वस्थ हो चुके हैं।
जेएन मेडिकल कॉलेज, पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय, प्राइवेट लैब एवं एंटीजन टेस्ट में 9 लोग संक्रमित पाए गए हैं। मरीजों को लक्षण के आधार पर कोविड-19 अस्पताल में भर्ती या होम आइसोलेट किया जा रहा है। परिजन एवं संपर्क में आए लोगों का नमूना जांच के लिए भेजा जाएगा।