फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से मृत इंस्पेक्टर के परिवार को मिलेंगे 50 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
दीवानी में तैनात इंस्पेक्टर राधेश्याम की कोरोना से मौत होने पर उनके परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा मिलना तय हो गया है। जिला पुलिस के स्तर से शासन को यह प्रस्ताव भेजा गया था, जिसकी शासन स्तर से मंजूरी दे दी गई है। एक-दो दिन में यह धनराशि का चेक यहां पहुंच जाएगा।
विज्ञापन

एसएसपी मुनिराज जी के अनुसार जिला पुलिस के कोरोना नोडल अफसर डॉ.अरविंद की ओर से पुलिस महानिदेशालय के माध्यम से शासन को यह प्रस्ताव भेजा गया था, जिसमें कोरोना ड्यूटी के दौरान दीवानी सुरक्षा में तैनात इंस्पेक्टर राधेश्याम की कोरोना से मौत का उल्लेख करते हुए परिवार को मुआवजे का अनुरोध किया गया था। यह अनुरोध शासन स्तर से स्वीकारते हुए 50 लाख रुपये के अनुदान का अनुमोदन किया गया है। इस अनुमोदन का पत्र यहां जिला मुख्यालय को प्राप्त हो गया है। शासन से जल्द ही यहां चेक मिल जाएगा। चेक आते ही परिवार को बुलाकर उन्हें मुहैया करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें