एनसीआर रेलवे की ओर से बुधवार को नई दिल्ली से गया के बीच ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन चलाने का एलान किया। यह गाड़ी कल यानी 23 अप्रैल से संचालित होगी। एनसीआर डिवीजन के पीआरओ अमित सिंह के मुताबिक नई दिल्ली से यह गाड़ी रात 11ऱ्15 बजे चलेगी। अलीगढ़ जंक्शन पर रात 1ऱ्18 बजे पहुंचकर 1ऱ्20 बजे रवाना होगी।
इसके बाद सुबह 4ऱ्20 बजे कानपुर, 6ऱ्10 बजे भरवरी, 7ऱ्15 बजे प्रयागराज, 8ऱ्35 बजे विंध्याचल, 10ऱ्35 बजे दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, भभुवा रोड स्टेशन 11ऱ्25 बजे पहुंचेगी। इसके बाद दोपहर 12ऱ्05 बजे सासाराम, डेहरी ऑन सन स्टेशन 12ऱ्23 बजे, अनुग्रह ना. रोड स्टेशन पर 12ऱ्40 बजे, रफीगंज स्टेशन पर एक बजे, गुरारू स्टेशन पर 13ऱ्18 बजे और गया जंक्शन पर 2ऱ्25 बजे पहुंचेगी।