फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगानिस्तान में न हिंदू सुरक्षित, न ही मुस्लिम, सिख और ईसाई : बिट्टा

विज्ञापन
शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे विधान परिषद के सदस्य एमएस विट्टा । संवाद - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
अखिल भारतीय आतंकवाद विरोधी मोर्चा के अध्यक्ष एवं भारतीय युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मनिंदरजीत सिंह बिट्टा ने कहा कि हिंदुस्तान को अफगानिस्तान नहीं बनने देंगे। अफगानिस्तान में हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई कोई सुरक्षित नहीं है।
विज्ञापन

बिट्टा सोमवार को भारी सुरक्षा के बीच मैरिस रोड स्थित पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के आवास पहुंचे। उन्होंने कल्याण सिंह के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उनके साथ पंजाब प्रांत के भाजपा के संगठन महामंत्री दिनेश आए थे।
मनिंदरजीत सिंह ने अमर उजाला से कहा कि हिंदुस्तान को मजबूत लीडर की जरूरत है, जो सबके सामने है। राजनीतिक लड़ाइयां चलती रहेंगी। कांग्रेस, भाजपा, समाजवादी पार्टी सब चलता रहेगा। लेकिन सबसे पहले राष्ट्र है। हिंदुस्तान के लोगों को अफगानिस्तान को देखकर अब समझ जाना चाहिए। वही लीडर चाहिए जो मातृभूमि की सीमाओं की रक्षा कर सके। अफगानिस्तान में क्या हुआ? आज वहां न हिंदू सुरक्षित है और न ही मुस्लिम, सिख और ईसाई। जो हिंदुस्तान में बैठकर तालिबानी भाषा बोलते हैं, उनका एक ही इलाज है। प्लेन लगाएं और और उन्हें तालिबानियों के पास भेज दें।
विज्ञापन

बिट्टा ने कहा कि श्रीराम मंदिर का निर्माण कल्याण सिंह का बड़ा काम है। वह बड़े बहादुर और दिलेर इंसान थे। इससे पूर्व मनिंदरजीत सिंह बिट्टा के सुरक्षाकर्मी मैरिस रोड स्थित कल्याण सिंह के आवास के पास पहुंचे और सुरक्षा के लिहाज से भौगोलिक स्थिति का अवलोकन किया। इस मौके पर एमएलसी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह, अन्नू आजाद, डॉ. विवेक सारस्वत, वैभव गौतम आदि मौजूद थे।
भाजपा उपाध्यक्ष ने पैर छूकर लिया आशीर्वाद
भाजपा नेता एवं कार्यकर्ताओं की नजर में मनिंदरजीत सिंह बिट्टा हीरो की तरह थे। सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद उनके नजदीक जाने के लिए लालायित रहे। भाजपा जिला उपाध्यक्ष अन्नू आजाद तो गाड़ी में बैठने के बाद मनिंदरजीत सिंह बिट्टा का पैर छूने पहुंच गए। सुरक्षाकर्मियों ने रोकने का प्रयास किया लेकिन वह गाड़ी में बैठे बिट्टा के पास पहुंच गए और पैर छूकर आशीर्वाद लिया। अन्नू आजाद ने कहा कि बिट्टा देशभक्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें