सभी दिव्यांगजनों की विशिष्ट पहचान को चिन्हित किए जाने एवं विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किए जाने के उद्देयश्य से समस्त दिव्यांगजनों के लिए विशिष्ट पहचान पत्र यूडीआईडी कार्ड बनाये जाने हैं। कार्ड बनवाने के लिए दिव्यांगता के प्रतिशत, वार्षिक आय,उम्र की कोई सीमा नहीं है।
विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए हर दिव्यांगजन का विशिष्ट पहचान पत्र यानी यूडीआईडी कार्ड होना जरुरी है। इसके लिए दिव्यांगता के प्रतिशत, वार्षिक आय,उम्र की कोई सीमा नहीं है। यूडीआईडी कार्ड को बड़ी आसानी से बनवाया जा सकता है।
विज्ञापन
जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी पारिशा मिश्रा ने बताया कि सभी दिव्यांगजनों की विशिष्ट पहचान को चिन्हित किए जाने एवं विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किए जाने के उद्देयश्य से समस्त दिव्यांगजनों के लिए विशिष्ट पहचान पत्र यूडीआईडी कार्ड बनाये जाने हैं। कार्ड बनवाने के लिए दिव्यांगता के प्रतिशत, वार्षिक आय,उम्र की कोई सीमा नहीं है। जनपद के लिए सभी दिव्यांगजनों को यह कार्ड बनवाना अनिवार्य है।
ऐसे बनवाएं यूडीआईडी कार्ड
जिन दिव्यांगजनों का दिव्यांग प्रमाण पत्र बना हो अथवा न बना हो वे इस कार्ड के लिए वेबसाइट swavlambancard.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदक दिव्यांग प्रमाण पत्र की फोटोकॉपी, आधार कार्ड या वोटर कार्ड या राशन कार्ड या पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस की फोटोकॉपी, पासपोर्ट साइज की नवीन रंगीन फोटो, निवास प्रमाण-पत्र की फोटोकॉपी, अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति, पिछडा वर्ग से संबंधित होने पर जाति प्रमाण-पत्र की फोटोकॉपी, स्वयं का या अपने किसी परिचित का मोबाइल नम्बर लेकर जनसेवा केंद्र के माध्यम से अपना आवेदन कर सकते हैं।