शादी के डेढ़ साल बाद ही पति ने हकलाने व पागल का आरोप लगाए। दहेज में एक भेंस व एक लाख रूपये न लाने पर पत्नी को मारपीट कर बेहोशी की हालत में मायके के बाहर छोड़ गए। मायके में रहते हुए दस महीने बीत गए, पर पति बुलाने नहीं आया।
शादी होने के डेढ़ साल बाद पत्नी पर हकलाने और पागल होने का आरोप लगाकर मायके के बाहर छोड़ गए। पत्नी ने पति समेत सात ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करा दिया है।
विज्ञापन
अलीगढ़ में थाना गंगीरी के गांव कसेरी निवासी अंजू देवी पुत्री अशोक कुमार ने बताया कि ढाई साल पहले शादी जिला संभल के थाना गुन्नौर के गांव कैल निवासी राजकुमार पुत्र नेमसिंह के साथ हुई। शादी के डेढ़ साल बाद ही पति ने हकलाने व पागल का आरोप लगाए। दहेज में एक भेंस व एक लाख रूपये न लाने पर पत्नी को मारपीट कर बेहोशी की हालत में मायके के बाहर छोड़ गए।
मायके में रहते हुए दस महीने बीत गए, पर पति बुलाने नहीं आया। शनिवार को पत्नीअंजू देवी ने थाना गंगीरी में अपने पति राजकुमार, ससुर नेमसिंह, सास रामखिलौनी देवी, जेठ-जेठानी, नंनद समेत सात लोगों के खिलाफ दहेज अधिनियम, मारपीट और जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज कराया है।