वार्ष्णेय मंदिर में नंदोत्सव पूर्व मेयर शकुंतला भारती के भजनों पर झूमती महिलाएं।
- फोटो : CITY OFFICE
श्री वार्ष्णेय मंदिर में बुधवार को धूमधाम से नंदोत्सव का आयोजन किया गया। नंदोत्सव के दौरान आयोजित भजन संकीर्तन के बीच नंदबाबा और यशोदा के स्वरूपों ने उपहार लुटाए। इस दौरान श्रद्धालुओं के बीच उपहार लूटने की होड़ मची रही।
जन्माष्टमी के बाद नंदोत्सव कार्यक्रम आयोजित कर श्री वार्ष्णेय मंदिर में लाला के जन्म की खुशियां मनाई गईं।
नंदबाबा बने यतेंद्र वाईके और यशोदा बनीं अनूप गुप्ता ने कन्हैया नंदोत्सव में मोतियों की माला, खिलौन और उपहार लुटाए। एक दूसरे को बधाइयां देकर श्रद्धालुओं ने विभिन्न बधाई गीतों पर नृत्य भी किया। इस मौके पर भुवनेश वार्ष्णेय आधुनिक, राधेश्याम गुप्ता, पूर्व महापौर शकुंतला भारती, ललित वाईके, कुमकुम वार्ष्णेय , पार्षद अलका गुप्ता, अमित शेखर सराफ आदि मौजूद रहे।