ओलंपिया जिम के मोहम्मद अहमद को मिस्टर अलीगढ़ के खिताब से नवाजा गया। जबकि हल्क जिम के हर्ष यादव को मसल्स मैन ऑफ अलीगढ़ का खिताब मिला। जवाहर भवन में चल रहे दीपावली मेला-विकास दीपोत्सव में बॉडी बिल्डिंग शो का आयोजन किया गया। विभिन्न वर्ग में रिकार्ड 180 प्रतिभागी शामिल हुए। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में इतने प्रतिभागी कभी सामने नहीं आए थे।
कार्यक्रम संयोजक मजहर-उर-कमर ने बताया कि बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता भारत के प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल को समर्पित है। कार्यक्रम के प्रायोजक शेखर सराफ अस्पताल के मालिक सुमित सराफ ने मिस्टर अलीगढ़ खिताब के विजेता मोहम्मद अहमद को 2100 रुपये एवं मसल्स मैन ऑफ अलीगढ़ हर्ष यादव को 1100 रुपये की धनरािश व ट्रॉफी प्रदान की। अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त ने ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष सुमित सराफ को शॉल भेंटकर सम्मानित किया। निर्णायक मंडल में डॉ. प्रशांत शर्मा, मोहम्मद कफील, रोहित राणा, आशीष गौड़, विक्की गांधी, कपिल सिंह, दीपक शर्मा, विनीत यादव, मोहम्मद इमरान, शादान, अर्पित ठाकुर, मोहम्मद नासिर एवं मोहम्मद रिजवान शामिल थे। इस अवसर पर पार्षद लतेश चौधरी, पूरन सिंह दिवाकर, प्रवीण आर्य, जिला कबड्डी के सचिव मोहम्मद अली, प्रेम सिंह लोधी, सर्वेश कुमार, सुधीश कुमार, भगत सिंह बाबा, ज्ञानेंद्र मिश्रा आदि मौजूद थे। संचालन मुजाहिद असलम ने किया। इससे पूर्व अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त, लेखाधिकारी अखिलेश तिवारी, मनोज प्रभात, राजेश कुमार एवं मजहर-उर-कमर ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की।
प्रतियोगिता के प्रथम तीन विजेता (क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय)
अप टू 50 भार वर्ग : सुधीर मौर्य, ऋषभ सुहेल, इमरान
50 से 55 : सलमान, विवेक, विजय
55 से 60 : मोहम्मद, फरहान, भानु, शाहबाज
60 से 65 : लखन, अंकित, आरिफ
65 से 70 : फैजान, विवेक, भारत
70 से 75 : आकाश, मुकेश, विशाल
75 से 80 : देवेश राज, अहमद, सतीश
80 से अधिक : हर्ष, रवि कुमार, फरहान