महुआ खेड़ा स्थित अलीगढ़ स्पोर्ट्स एसोसिएशन के मैदान पर आयोजित सर सैयद गोल्ड कप (अंडर-19) में मेरठ की घातक गेंदबाजी के चलते दिल्ली जिमखाना 56 रन पर सिमट गई। मेरठ ने 7 विकेट से जीत हासिल की।
रविवार को दिल्ली जिमखाना ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया।
मेरठ के गेंदबाजों ने दिल्ली के बल्लेबाजों को टिककर खेलने नहीं दिया। पूरी टीम 56 रन पर ढेर हो गई। दिल्ली की तरफ से जतिन सिंह ने सर्वाधिक 16 रन बनाए। मेरठ के अजय चौधरी ने तीन व सत्यम चौहान, अभिषेक पुंढीर व दमनदीप ने दो-दो विकेट चटकाए । जवाब में उतरी मेरठ की टीम के बल्लेबाजों ने ठोस शुरुआत दी। मेरठ ने 11.1 ओवर में तीन विकेट पर जीत हासिल कर ली। सत्यम ने 18 रन व मानव ने 13 रन का योगदान दिया। दिल्ली के लक्ष्य बिष्ट ने दो विकेट चटकाए। इस मौके पर एएसए सचिव अब्दुल वहाब, अर्जुन सिंह फकीरा, सर्वेश कुमार, सतीश यादव, अमित कुमार आदि मौजूद रहे। ब्यूरो