फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः 23 से विधानसभा स्तर पर शुरू होंगी सांसद खेल स्पर्धाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में सांसद खेल स्पर्धाएं तहसील स्तर पर 23 नवंबर से आरंभ होंगी। 26 नवंबर तक होने वाली इन स्पर्धाओं के विजेता खिलाड़ियों को तीन व चार दिसंबर को महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम में होने वाली जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। शुक्रवार को डीएम ने अधिकारियों की बैठक लेकर दिशा-निर्देश जारी किए।
विज्ञापन

डीएम सेल्वा कुमारी जे. ने निर्देशित किया कि सांसद खेल स्पर्धा के आयोजन स्थलों के खेल मैदानों की साफ-सफाई, टेंट, माइक आदि की व्यवस्था समय से हो जाए। नगरीय निकायों में अधिशासी अधिकारी सुनिश्चित करें कि पेयजल एवं मोबाइल टायलेट उपलब्ध रहें। खिलाड़ियों की सूची पहले से तैयार कर ली जाए। प्रतियोगिता के दौरान एंबुलेंस की मौजूदगी अनिवार्य रूप से रहे।
मुख्य विकास अधिकारी अंकित खंडेलवाल ने बताया कि अंडर 17 महिला एवं पुरुष की एथलेटिक्स में 100, 200, 400, 800 एवं 3000 मीटर की दौड़ एवं ओपन व अंडर 17 महिला व पुरुष कबड्डी, वॉलीबाल टीम स्पर्धा और कुश्ती में व्यक्तिगत स्पर्धा ओपन व अंडर 17 महिला एवं पुरुष वर्ग में होंगी। प्रतियोगिता 4 वर्गों में आयोजित की जाएगी। एक खुली प्रतियोगिता में महिला और पुरुष वर्ग और दूसरी अंडर17 प्रतियोगिता में महिला और पुरुष वर्ग में प्रतियोगिता होंगी। सभी विकास खंडों के विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और खंड विकास अधिकारियों द्वारा 20 से 22 नवंबर तक आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। विधानसभा स्तर पर चार वर्गों में आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय विजेता घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन

विधान सभा स्तर पर प्रथम द्वितीय व तृतीय विजेताओं की प्रतियोगिता 3 और 4 दिसंबर को जनपद के महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम में आयोजित होगी। यहां पर सभी चार वर्गों में प्रथम द्वितीय और तृतीय विजेताओं को सांसद द्वारा सम्मानित किया जाएगा। डीएम ने युवाओं से खेल प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें