पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में पदक जीतने वालीं अदिति व नेहा।
- फोटो : CITY OFFICE
हैदराबाद (तेलंगाना) में सब जूनियर मास्टर राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में अदिति ने स्वर्ण व नेहा ने रजत पदक जीतकर अलीगढ़ व प्रदेश का नाम रोशन किया। बालिका जूनियर वर्ग के 43 किलोग्राम भार वर्ग में अदिति सिंह ने 195 किलो वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता, जबकि सब जूनियर के 43 किलोग्राम भार वर्ग में नेहा राघव ने 138 किलो वजन उठाकर रजत पदक जीता। जिला पावर लिफ्टिंग के सचिव मुकेश कुमार व कोषाध्यक्ष सचिन शर्मा ने खिलाड़ियों को बधाई दी है।