फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः 50 से अधिक चार पहिया, करीब 700 बाइक-स्कूटर की बिक्री

विज्ञापन
विज्ञापन
छोटी दीपावली के दिन भी बाजार में धन की वर्षा हुई। 50 से अधिक चार पहिया एवं करीब 700 बाइक एवं स्कूटर बिकने का अनुमान लगाया जा रहा है। सोना-चांदी, बर्तन, मिठाई, पूजा सामग्री, गिफ्ट सामान, दीपक और फूल की भी जमकर बिक्री हुई है।
विज्ञापन

छोटी दीपावली के दिन देव मोटर्स में 25 और विनीत ऑटोमाबाइल्स में 10 चार पहिया वाहनों की डिलीवरी हुई। शहर में करीब 50 से 60 चार पहिया वाहनों की बिक्री हुई है, जिसकी कीमत 6 करोड़ के आसपास है। देव मोटर्स के सुमित अग्रवाल एवं विनीत ऑटोमोबाइल्स के अनिल कुमार ने बताया कि कुछ लोग मंगलवार के बदले आज डिलेवरी ली है। गाड़ियों की आपूर्ति कम हुई है। अनुमानित तौर पर जनपद में करीब 700 बाइक व स्कूटर की बिक्त्रस्ी हुई है, जिसकी कीमत 4.55 करोड़ रुपये है। आभूषण का कारोबार भी सामान्य से बहुत अच्छा है। तीस से चालीस करोड़ रुपये का कारोबार होने का अनुमान लगाया जा रहा है। बर्तन की दुकानों पर दिन भर ग्राहकों का आना-जाना लगा रहा। कर्मचारियों को उपहार देने के लिए कारखाना एवं प्रतिष्ठानों के स्वामियों ने सबसे अधिक खरीदारी की। रसोई से संबंधित सामान की ज्यादा बिक्री हुई। मिठाई, पूजा सामग्री, गिफ्ट का सामान, दीपक एवं फूल आदि की जबर्दस्त बिक्री हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें