फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : होली एवं शब-ए-बरात पर व्यवस्था संभालेंगे 25 सौ से अधिक कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
होली एवं शब-ए-बरात पर नगर निगम द्वारा चाक चौबंद इंतजाम किए जा रहे हैं। नगर आयुक्त ने अधिकारियों को सफाई, पेयजल, पथ प्रकाश एवं अन्य इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

नगर आयुक्त गौरांग राठी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर होली एवं शब-ए-बरात की तैयारियों की समीक्षा की। होलिका दहन, शब-ए-बरात, बिहारी जी की शोभायात्रा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का टोला, नुमाइश में होली मिलन समारोह आदि की तैयारियों की समीक्षा की। महानगर को चार सेक्टर में विभाजित कर 2500 से अधिक अधिकारी एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। नगर आयुक्त ने शहरवासियों से स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में अव्वल स्थान दिलाने का आह्वान किया है। अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त ने कहा कि होली एवं शब-ए-बरात पर नागरिकों को हर तरह की सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।
ड्रम में पानी भरवाएगा नगर निगम
होलिका दहन के दिन मुख्य बाजारों जयगंज, अचलताल, रेलवे रोड, महावीरगंज, फूल चौराहा, बड़ा बाजार, सासनीगेट, रामघाट रोड, सेंटर प्वाइंट, कनवरीगंज आदि क्षेत्रों में दुकानदार दोपहर में दुकानें बंद कर टेसू और फूलों से रंग बनाकर होली खेलते हैं। इसके लिए दुकानदार बड़े-बड़े ड्रम व बर्तन रखते हैं। ड्रम एवं बर्तन में पानी भरवाने की व्यवस्था की जिम्मेदारी महाप्रबंधक जल अनवर ख्वाजा को दी गई है। टैंकरों को भरकर रखने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही जलापूर्ति व्यवस्था ठीक रखने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

सफाई व्यवस्था
नगर आयुक्त ने नगर निगम में शामिल 19 गांवों सहित महानगर में होलिका दहन स्थल, प्रमुख बाजारों, चौराहों को साफ सुथरा रखने का निर्देश दिया है। कूड़ा उठाने एवं नालियों की तली झाड़ सफाई के लिए कहा गया है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एमके माथुर को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पेयजल आपूर्ति
होली के दिन प्रात:6 से 8 बजे तक एवं दिन 12 से 1.30 बजे तक पूरी क्षमता से पेयजल आपूर्ति करने का निर्देश दिया गया है। विद्युत आपूर्ति में बाधा उत्पन्न होने की स्थिति में 20 टैंकर भरकर तैयार रखने का निर्देश दिया गया है। टैंकर उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी महाप्रबंधक जल अनवर ख्वाजा करेंगे।
पथ प्रकाश व्यवस्था
होलिका दहन स्थल, चौक चौराहों एवं धार्मिक स्थलों के आसपास पथ प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश दिया गया है। इसकी जिम्मेदारी प्रभारी अधिकारी प्रकाश मनोज कुमार प्रभात को सौंपी गई है। बंद लाइटों को जल्द से जल्द ठीक कराने का निर्देश दिया गया है।
निर्माण व्यवस्था
होलिका दहन स्थल, प्रमुख चौक चौराहों एवं धार्मिक स्थलों के आसपास क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत की जिम्मेदारी मुख्य अभियंता सूरजपाल सिंह एवं अधिशासी अभियंता अशोक कुमार भाटी को सौंपी गई है।
आवारा पशुओं की रोकथाम
पशुपालक पशुओं को बांध कर रखें। आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉ. राजेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया है। सड़क पर पशु मिलने पर संबंधित पशुपालक से जुर्माना वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें