फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः मुरादाबाद, गाजियाबाद, आगरा, एटा ने जीते मैच

विज्ञापन
फुटबॉल खेलते 41वीं व 47वीं वाहिनी पीएसी के खिलाड़ी। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
38वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ़ के मैदान में आयोजित 24वीं अंतर वाहिनी पीएसी पश्चिमी जोन फुटबॉल प्रतियोगिता के पहले दिन छह मैच खेले गए, जिसमें 23वीं पीएसी मुरादाबाद, 41वीं पीएसी गाजियाबाद, 9वीं पीएसी मुरादाबाद, 24वीं पीएसी मुरादाबाद, 15वीं पीएसी आगरा व 43वीं पीएसी एटा ने अपने-अपने मैच जीतकर अगले दौर में जगह बनाई। प्रतियोगिता में 14 वाहिनी की टीमें हिस्सा ले रही हैं।
विज्ञापन

उद्घाटन मैच 28वीं पीएसी इटावा और 23वीं पीएसी मुरादाबाद के बीच खेला गया। मुरादाबाद ने इटावा को 8-0 गोल से हराया। संदीप नावियाल ने तीन हैट्रिक गोल किए। इसके बाद जगदीश कनौजिया ने दो गोल, तारिक, अयूब, मोहित गोस्वामी व आकाश कुमार ने 1-1 गोल किया। दूसरा मैच 41वीं पीएसी गाजियाबाद व 47वीं पीएसी गाजियाबाद के बीच खेला गया। 41वीं पीएसी गाजियाबाद ने 6-1 गोल से जीत दर्ज की। पुष्पेंद्र सिंह, गजेंद्र, संदीप कुमार, रवेंद्र, अखिलेश व पुतिन ने 1-1 गोल दागे। तीसरा मैच 9वीं पीएसी मुरादाबाद व 49वीं पीएसी गौतमबुद्धनगर के बीच खेला गया।
9वीं पीएसी मुरादाबाद ने 2-0 गोल से जीत दर्ज की। अमित व अशोक दिवाकर ने 1-1 गोल दागा। चौथा मैच 45वीं पीएसी अलीगढ़ व 24वीं पीएसी मुरादाबाद के बीच मैच खेला गया। 24वीं पीएसी मुरादाबाद ने 2-1 गोल से जीत दर्ज की। आनंद सिंह व वाहिद अली ने 1-1 गोल दागे। पांचवां मैच 15वीं पीएसी आगरा व 44वीं पीएसी मेरठ के बीच खेला गया। 15वीं पीएसी आगरा ने सोमेश सिंह के दो व विशाल अधाना के एक गोल की बदौलत 3-0 गोल से मैच जीता। छठवां मैच 6वीं पीएसी मेरठ व 43वीं पीएसी एटा के बीच खेला गया। 43वीं पीएसी एटा ने 1-0 गोल से मैच जीता। अरशद खान ने अपनी टीम की तरफ से गोल दागा। मंगलवार को सुबह आठ बजे से क्वार्टर फाइनल मैच खेले जाएंगे। रेफरी प्रभाकर सिंह कुशवाहा, पवन सिंह जादौन, जितेंद्र सिंह चौहान, पुनीत राघव, मोहम्मद फहान, शुभम लोचन रहे। संचालन सतीश कुमार जोशी, फखरे आलम ने किया। इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसएसपी कलानिधि नैथानी, आयोजन सचिव/सेनानायक श्री अविनाश पाण्डेय, 38वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक व आयोजन सचिव अविनाश पांडेय ने किया। इस अवसर पर उपसेनानायक आशुतोष मिश्र 38वीं वाहिनी पीएसी, उपसेनानायक डॉ. मनोज कुमार 45वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ़, सहायक सेनानायक अरुण सिंह 45वीं वाहिनी पीएसी, उप क्रीड़ा अधिकारी विजय सिंह, शिविरपाल सुरेश पाल सिंह, सूबेदार सैन्य सहायक चंद्रभान सिंह, मीडिया प्रभारी हरपाल सिंह, रामअवतार पचौरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें