दृश्य 1-दोपहर के 1.45 बजे हैं। गोदाम के गेट नंबर 285 पर टिनशेड टूटा है। बाहर पानी भरा है। गेट नंबर 280 और गेट नंबर 279 पर ऊपर का टिन शेड गायब है।
दृश्य 2-गेट नंबर 270 पर बंदरों का झुंड अंदर घुसने का इंतजार कर रहा है। कुछ देर बाद पूरा झुंड गेट से ऊपर चढ़ कर अंदर कूद गया है।
दृश्य 3-गेट नंबर 272 से बंदरों का झुंड अंदर घुसकर गेहूं और चावल खा रहा है। कोई रोकने वाला नहीं है। बंदर बोरियां फाड़ रहे हैं। नुकसान पहुंचा रहे हैं।
जिले की राशन व्यवस्था एक नजर में
- 1350 राशन की दुकानें
- 6.5 लाख राशन कार्ड धारक
- 26 लाख लोगों को राशन मिल रहा
- 5 किलो राशन प्रति व्यक्ति मिलता