फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपलब्धियों से भरा मोदी व योगी का कार्यकाल : श्रीचंद

विज्ञापन
प्रदर्शनी को देखते कोल विधायक अनिल पराशर, जिलाध्यक्ष ऋषिपाल सिंह व अन्य। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
रामघाट रोड स्थित उत्सव गार्डन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के विकास कार्यों पर आधारित तीन दिवसीय नवभारत मेला प्रदर्शनी का शुभारंभ जिला प्रभारी श्रीचंद शर्मा एवं सांसद सतीश गौतम ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कराए गए विकास कार्यों को प्रदर्शित किया गया है। जिला प्रभारी श्रीचंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यकाल उपलब्धियों से भरा है। प्रत्येक क्षेत्र में भारत अभूतपूर्व विकास कर रहा है। प्रधानमंत्री ने राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय का अलीगढ़ में शिलान्यास किया। यहां पर डिफेंस कॉरिडोर की स्थापना की जा रही है। सांसद सतीश गौतम ने कहा कि सरकार ने जन कल्याण के लिए अनेक कार्य किए हैं। प्रत्यक्ष को प्रमाण की आवश्यकता नहीं होती है।
जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व में आगामी वर्षों में भारत विश्व गुरू बनेगा। भारत वर्तमान सदी का नेतृत्व करेगा। इस मौके पर हाथरस सांसद राजवीर दिलेर, राजकुमार सहयोगी, डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह, जयवीर सिंह, राजीव शर्मा, अनीता जैन, गौरव शर्मा, धर्मेंद्र चौधरी, शिवनारायण शर्मा, अनेकपाल सिंह, राकेश सिंह, आशीष कुमार, हरेंद्र कालू, देवराज सिंह, नत्थी सिंह, राजेश राणा, जयदीप गौड़, सत्यपाल सिंह, कल्याण सिंह, शशी सिंह, नीतू चौधरी, अवध प्रकाश सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें