फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: मोबाइल चोरी और छिनैती की घटनाओं का खुलासा, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Archive
विज्ञापन
थाना बन्नादेवी पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर मोबाइल चोरी और छिनैती की तीन घटनाओं का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी के तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
विज्ञापन


सीओ बन्नादेवी धनंजय सिंह के मुताबिक 14 फरवरी को बाइक सवार दो बदमाशों ने एक व्यक्ति से मोबाइल फोन और रुपये छीन लिए थे। वहीं 21 अप्रैल को सूतमील चौराहे पर बस में सवार एक महिला यात्री का मोबाइल और सामान चोरी कर लिया था। 22 अगस्त को नगर निगम की गाड़ी के केबिन से चालक का मोबाइल फोन चोरी हुआ था। इन तीनों ही घटनाओं के संबंध में थाना बन्नादेवी में अलग-अलग रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

इन घटनाओं के खुलासे के लिए पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद ली। इसके बाद पुलिस ने देवेंद्र निवासी शिक्षक नगर, शेर मोहम्मद निवासी तालसपुर, रोरावर और अमित चौहान निवासी चूहरपुर सिद्धार्थनगर, बन्नादेवी को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से चोरी के तीन मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। इनमें आरोपी शेर मोहम्मद के खिलाफ पहले से एनडीपीएस एक्ट, चोरी समेत कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें