फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: पांच दिन से गली में भरा पानी स्कूल नहीं जा पा रहे हैं बच्चे

Tue, 25 Aug 2026 03:04 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
नगला माली में प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : samvad
विज्ञापन
माली नगला में मुख्य गली का निर्माण होने के कारण लिंक गली में पानी की निकासी का रास्ता बंद हो गया है। पिछले करीब पांच दिनों से गली में बारिश और घरों का गंदा पानी भरा हुआ है। जलभराव के चलते छोटे-छोटे स्कूली बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं।
विज्ञापन



महिलाओं, बुजुर्गों और मंदिर जाने वाले लोगों को भी गंदे पानी से होकर गुजरने को मजबूर होना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार सोमवार को जलभराव की समस्या दूर करने के लिए टैंकर बुलाया गया था, लेकिन गली संकरी होने के कारण टैंकर अंदर नहीं पहुंच सका। इसके बाद लोगों ने पार्षद के घर पहुंचकर तत्काल दो-तीन ट्रैक्टर मलबा डलवाकर रास्ते को चलने लायक कराने की मांग की।

लोगों का कहना है कि सड़क बनने में अभी समय लग सकता है, इसलिए जब तक स्थायी निर्माण नहीं होता, तब तक मलबा डलवाकर अस्थायी रास्ता तैयार कराया जाए। बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ऐसे में रास्ता बंद रहने से अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि वे इस समस्या को लेकर करीब दो वर्षों से पार्षद के चक्कर लगा रहे हैं। नगर आयुक्त प्रेमप्रकाश मीणा का कहना है कि समस्या का जल्द समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें