भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप जिला निर्वाचन अधिकारी विशाख जी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म की सतत निगरानी के लिए टीम का गठन कर दिया है। गठित टीम 24 घंटे फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, एक्स की निगरानी करेगी।
लोकसभा चुनाव के दौरान सोशल मीडिया पर भ्रामक, भड़काऊ पोस्ट एवं गलत सूचना डालने वालों की अब खैर नहीं होगी। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप जिला निर्वाचन अधिकारी विशाख जी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म की सतत निगरानी के लिए टीम का गठन कर दिया है। गठित टीम 24 घंटे फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, एक्स की निगरानी करेगी।
विज्ञापन
सहायक निदेशक सूचना संदीप कुमार एवं ईडीएम मनोज राजपूत ने एनआईसी में गठित टीम के सदस्यों के साथ बैठक कर फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, एक्स एवं अन्य सोशल प्लेटफॉर्म की सघन मॉनिटरिंग के संबंध में उनको विभिन्न तौर-तरीकों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भ्रामक, भड़काऊ एवं कोई असत्य घटना प्राप्त होती है तो तत्काल उसे उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाया जाए।
ईडीएम मनोज राजपूत ने कहा कि लोकसभा निर्वाचन को निष्पक्ष एवं बिना किसी व्यवधान के संपन्न कराने के लिए जिले में चौकसी बढ़ा दी गई है। इसके लिए मीडिया सेल का भी गठन किया गया है। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर न तो कोई आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करें और न ही उसे आगे बढ़ाएं।