मंत्री संदीप सिंह व उनके छोटे भाई सौरभ की सगाई 14 नवंबर की है। आयोजन अलीगढ़ में तालानगरी मैदान पर होगा। सगाई के लिए अतरौली क्षेत्र में निमंत्रण देने का सिलसिला जारी है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
यूपी के राज्यमंत्री संदीप सिंह और उनके छोटे भाई सौरभ सिंह के सगाई समारोह को लेकर अतरौली में तैयारियां तेज हो गई हैं। कार्यकर्ता घर-घर जाकर निमंत्रण दे रहे हैं और नाम, मोबाइल नंबर व हस्ताक्षर सहित रिसीव ले रहे हैं।
विज्ञापन
प्रधान, पूर्व प्रधान, बीडीसी, पूर्व जनप्रतिनिधि, शक्ति केंद्र संयोजक, प्रभारी और बूथ अध्यक्षों के माध्यम से हर घर तक निमंत्रण पहुंचाया जा रहा है। कई गांवों में नाई न्योता दे रहे हैं, तो गांवों में मुनादी कराई जा रही है। डीजे पर पूर्व मंत्री राजवीर सिंह का निमंत्रण वाला ऑडियो मैसेज भी प्रसारित किया जा रहा है।
पूर्व मंत्री राजवीर सिंह ने सोशल मीडिया और जगह-जगह होर्डिंग्स लगवाकर लोगों से निमंत्रण स्वीकारने और कार्यक्रम में आने की अपील की है। शाही शादी में शामिल होने को लेकर लोगों में बेहद उत्साह है।