चंद्रशेखर आजाद के साथ राजा स्रोत स्वयं
अलीगढ़। एआईएमआईएम और आजाद समाज पार्टी के गठबंधन से दोनों दलों के नेताओं में उत्साह का माहौल है। आजाद समाज पार्टी युवा मोर्चा में पश्चिमी जोन के अध्यक्ष राजा भैया ने लखनऊ पहुंच कर राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद चंद्रशेखर आजाद से मुलाकात कर बधाई दी। कहा कि ये गठबंधन शोषित वर्ग को राजनीति की मुख्य धारा में लाने और उत्तर प्रदेश की दिशा और दशा तय करने वाला गठबंधन है। ये गठबंधन आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में नया इतिहास लिखेगा। दलित और मुस्लिम सभी शोषित वर्गों को लेकर प्रदेश से भाजपा को विदा करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने राजा भैया से विधानसभा चुनाव में जुटने और 26 नवंबर को लखनऊ के रमाबाई आंबेडकर पार्क में होने वाले कार्यक्रम को लेकर दिशा निर्देश दिए है। ब्यूरो