फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भविष्य ज्योति विद्यार्थी सम्मान: मेधावियों का हुआ सम्मान, प्रशस्ति पत्र व मेडल पाकर खिले टॉपर्स के चेहरे

Mon, 26 Jun 2023 09:17 PM IST
चमन शर्मा इकराम वारिस, अमर उजाला, अलीगढ़

सार

सीबीएसई और आईसीएसई, यूपी बोर्ड के 300 से ज्यादा मेधावियों का सम्मान हुआ। मेधावियों को प्रशस्ति पत्र और पदक प्रदान किया गया। प्रशस्ति पत्र और पदक पाकर मेधावियो के चेहरे खिल गए। पदक और प्रशस्ति पत्र के साथ सेल्फी भी ली।
विज्ञापन
सम्मान के बाद मेधावी - फोटो : रूपेश कुमार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभी तो यह एक पड़ाव है, मंजिलें भी मिलेंगी। ऐसा आप सभी में विश्वास दिख रहा है और इसकी गवाही 90 से 99 फीसदी अंक दे रहे हैं। पूरे विश्व में भारत तेजी से बढ़ रहा है। बड़ी-बड़ी कंपनियों में भारतीय ऊंचे पदों पर विराजमान हैं, क्योंकि उनमें अपार क्षमताएं हैं।

विज्ञापन




सोमवार को ये बातें मुख्य अतिथि मंडलायुक्त नवदीप रिणवा ने विजडम पब्लिक स्कूल में आयोजित सम्मान कार्यक्रम में कहीं। अमर उजाला और मंगलायतन विश्वविद्यालय की ओर से सीबीएसई और आईसीएसई और यूपी बोर्ड के मेधावियों के सम्मान कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि भारत की शिक्षा व्यवस्था काफी अच्छी है, तभी तो अमेरिका के प्रतिष्ठित विवि में अलग-अलग विषयों के भारतीय शिक्षक हैं। 
विज्ञापन




भारतीयों में विश्व नेतृत्वकृता बनने क्षमता है। मंडलायुक्त ने कहा कि 90-99 फीसदी अंक लाने वाले विद्यार्थियों को बधाई और स्वर्णिम भविष्य के लिए शुभकामनाएं। 12वीं के बाद किस क्षेत्र में जाना है। इसके लिए विद्यार्थी और अभिभावक परेशान रहते हैं। इसलिए 10वीं में ही सही विषय, सही शिक्षकों वाला संस्था चुन लेना चाहिए। प्रभारी संयुक्त शिक्षा निदेशक व डायट प्राचार्य विनय कुमार गिल ने कहा कि किसी के साथ पढ़ने की मोह माया से बचें। किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए जुनून होना चाहिए।



मेधावियों को मिला प्रशस्ति पत्र व मेडल
सीबीएसई और आईसीएसई, यूपी बोर्ड के 300 से ज्यादा मेधावियों का सम्मान हुआ। मेधावियों को प्रशस्ति पत्र और पदक प्रदान किया गया। प्रशस्ति पत्र और पदक पाकर मेधावियो के चेहरे खिल गए। पदक और प्रशस्ति पत्र के साथ सेल्फी भी ली।

विज्ञापन

अतिथियों के बोल

जो 10वीं और 12वीं में सर्वोत्तम अंक हासिल किए हैं, वह केवल पड़ाव है। मंजिल पाना बाकी है। तकनीकी के साथ आगे बढ़ें, जीवन में सफल होंगे। आगे इसी तकनीकी का समय आ रहा है। -मयंक प्रताप सिंह, मार्केटिंग के सीनियर मैनेजर, मंगलायतन विवि
लक्ष्य को निर्धारित करके पढ़ाई करनी चाहिए। भविष्य में क्या बनना है? इस पर जोर होना चाहिए। शिक्षा के साथ संस्कार जरूरी है। दोनों चीजें जहां मिलें, उसी संस्था में प्रवेश लेना चाहिए। -प्रो. सौरभ कुमार, वरिष्ठ शिक्षक, मंगलायतन विवि



तकनीकी और प्रतिभाएं आपस में हाथ मिला लें, तो सफल होने से कोई नहीं रोक सकता है। दोनों पर जिस संस्था में जोर दिया जा रहा है, उसी में प्रवेश लेकर अपने भविष्य को सुदृढ़ बनाएं। -ब्रिगेडियर समरवीर सिंह, कुलसचिव, मंगलायतन विवि
अमर उजाला और मंगलायतन विश्वविद्यालय की ओर से मेधावियों का सम्मान कार्यक्रम सराहनीय है। सम्मान मिलने से छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन होता है। आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। -निर्मल अग्रवाल, प्रधानाचार्या, विजडम पब्लिक स्कूल



मेधावियों के बोल
अमर उजाला और मंगलायतन विश्वविद्यालय का कार्यक्रम प्रोत्साहित करने वाला और उत्साहवर्धक रहा। सम्मान पाकर मैं बहुत खुश हूं। -निशा
10वीं उत्तीर्ण करने के बाद ही सम्मान कार्यक्रम में उच्चाधिकारियों के हाथों से सम्मान मिलना मेरे लिए एक गर्व का अनुभव है।-सूर्या गुप्ता
मंडलायुक्त और डायट प्राचार्य का वक्तव्य काफी प्रेरणादायक रहा है। मैं उनकी बातों पर अमल करने की पूरी कोशिश करूंगी। -तनिष्का चौधरी
मंडलायुक्त का संबोधन प्रेरणादायक था। देश की तमाम प्रतिभाएं विदेश में सफलता की परचम लहरा रही हैं। हम भी इसी दिशा में आगे बढेंगे। -अनुश्री गुप्ता

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें